दिल्ली: आज से Red Light ON – गाड़ी Off अभियान की शुरुआत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में प्रदूषण के खिलाफ राजधानी दिल्ली में आज से रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान की फिर से शुरुआत होने जा रही है इस अभियान की शुरुआत आईटीओ चौराहे से की जाएगी। बता दें कि वर्ष 2020 में रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को शुरू किया गया था।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तीन नवंबर को 2000 इको क्लबों के माध्यम से स्कूलों में बच्चों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।