हिमाचल सरकार संकट : ‘अगवा’ बताए जा रहे कांग्रेस विधायक शिमला लौटे

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को वोट देने वाले कांग्रेस के छह विधायक बुधवार को हरियाणा के पंचकूला से शिमला लौट आये।

शिमला लौटने वाले विधायकों में तीन निर्दलीय भी शामिल हैं, जो राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद कल (मंगलवार) पंचकूला चले गए थे।

सभी नौ विधायक हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुंचे, जहां भाजपा विधायकों ने तालियों और नारों के बीच उनका स्वागत किया।

विधायकों के पहुंचने पर ”जय श्री राम, बन गया काम” कहकर उनका स्वागत किया।

सूत्रों के मुताबिक, राजिंदर राणा और रवि ठाकुर समेत सभी विधायक कल रात यहां एक होटल में रुके और बुधवार सुबह पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम से हेलीकॉप्टर में सवार होकर रवाना हुए।

राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद ये विधायक मंगलवार को शिमला से हरियाणा पहुंचे थे। माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट के संकेतों के बीच ये विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

खबरों के मुताबिक, ‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाले ये विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से ‘निराश’ हैं और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

रवि ठाकुर ने मंगलवार को सुक्खू के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें पार्टी के कुछ विधायकों को ‘अगवा’ किये जाने की बात कही जा रही थी।

ठाकुर ने पंचकूला की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा था कि वह ‘कहीं भी जा सकते हैं’।

सुक्खू ने शिमला में आरोप लगाया था कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और हरियाणा पुलिस ‘पांच से छह’ कांग्रेस विधायकों को ‘अगवा’ कर अपने साथ ले गई।

पंचकूला में एक गेस्ट हाउस के बाहर मंगलवार शाम को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा था, ”हम घूमने आए हैं। यह मेरा निजी समय है, इसलिए मैं कहीं भी जा सकता हूं।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू के विधायकों को ‘अगवा’ किये जाने के दावे के बारे में पूछे जाने पर लाहौल एवं स्पीति के विधायक ने कहा, ‘ऐसा नहीं है।’

भाजपा ने CM सुक्खू सरकार से अपने कार्यकाल के दौरान किये गए कामकाज पर श्वेत पत्र जारी करने को कहा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से अपने 10 महीने के कार्यकाल के दौरान किये गए कामकाज पर श्वेत पत्र जारी करने की मंगलवार को मांग की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने यहां जारी एक बयान में कहा कि लोग कांग्रेस के चुनाव पूर्व वादों को पूरा किये जाने का अब भी इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके मंत्रिमंडल को अपनी नाकामियों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने की आदत सी हो गई है। बिंदल ने कहा कि सुक्खू को नहीं भूलना चाहिए कि राज्य में भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस सत्ता में है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप निरंतर भाजपा को जिम्मेदार ठहरा कर और कोस कर बच नहीं सकते।’’

भाजपा नेता ने मांग की कि सुक्खू सरकार अपने 10 महीने के शासनकाल के दौरान किये गये कामकाज पर एक श्वेत पत्र जारी करे।

बिंदल ने कांग्रेस को उसके चुनाव पूर्व वादों की याद दिलाते हुए कहा, ‘‘आपने लोगों से कई सारे वादे किये थे और लोग इन गारंटियों को पूरा किये जाने का इंतजार कर रहे हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने राज्य में 18-60 वर्ष आयु वर्ग की सभी महिलाओं को ‘हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि’ के तहत प्रति माह 1,500 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 22 लाख महिलाएं इसे पूरा किये जाने का इंतजार कर रही हैं।

उन्होंने कहा,‘‘आज विजयादशमी के अवसर पर, मुख्यमंत्री सुक्खू को महिलाओं को 1,500 रुपये देने का अपना वादा पूरा करना चाहिए।’’

बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में केवल बेरोजगारी बढ़ाई है और इसने एक लाख लोगों को नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करने के बजाय 10,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।

आज लेंगे सुखविंदर सिंह सुक्‍खू CM पद की शपथ, आज दोपहर डेढ़ बजे हिमाचल में खरगे, प्रियंका और राहुल भी होंगे शामिल

खबर हिमाचल प्रदेश से हैं जहां मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लग गई है, विधायकों की बैठक के बाद हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हुआ है। बता दें कि सुखविंदर सिंह के नाम पर मोहर लग गई है और कांग्रेस आलाकमान की तरफ से फैसला लिया गया है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू… Continue reading आज लेंगे सुखविंदर सिंह सुक्‍खू CM पद की शपथ, आज दोपहर डेढ़ बजे हिमाचल में खरगे, प्रियंका और राहुल भी होंगे शामिल

3 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, हिमाचल में CM चुनना कांग्रेस के लिए आसान नहीं

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद, मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए कांग्रेस विधायक शुक्रवार को शिमला में बैठक करेंगे। हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। आपको बताए हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा चुनावों की गुरुवार को हुई मतगणना… Continue reading 3 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, हिमाचल में CM चुनना कांग्रेस के लिए आसान नहीं