हिमाचल में बर्फबारी और बारिश, 4 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 473 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के चलते मंगलवार को चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 470 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपात परिचालन केंद्र के मुताबिक, 473 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई और 398 ट्रांसफार्मर तथा 38 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

हिमाचल से अयोध्या के लिए चली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

भारतीय रेलवे ने देश भर की 66 जगहों से अयोध्या के लिए 200 आस्था स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, जिससे 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम लला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को सुविधा मिले।

मनाली में बर्फबारी: सैलानियों, टूरिज्म इंडस्ट्री में खुशी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

सामान्य जनजीवन में भी परेशानी हुई।लेकिन टूरिज्म उद्योग से जुड़े लोगों ने ताजा बर्फबारी का स्वागत किया है। इससे आने वाले दिनों में और सैलानियों के आने की उम्मीद है।

Himachal Pradesh के कई इलाकों में बर्फबारी होने से नेशनल हाइवे समेत कई मार्ग हुए बाधित

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी जारी है। दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। स्थानीय लोग बर्फबारी का मजा ले रहे है। स्थानीय कारोबारी काफी खुश है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बता दें कि, ऊपरी शिमला क्षेत्र के नारकंडा और खदराला में, बुधवार रात पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि मंडी, सुंदरनगर और नालागढ़ में घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता 500… Continue reading हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी

पेड़ काटे बिना बनाई सड़क, बस जरा से बदला पेड़ का डिजाइन

इस सड़क के बीचो-बीच घने जंगल में एक बड़ा सा बरगद का पेड़ था लेकिन सडक़ निर्माण कंपनी ने इस पेड़ को काटने के बजाय बस इस पेड़ का थोड़ा सा डिजाइन बदल दिया जिससे कि यह पेड़ भी बच गया और सड़क भी बन गई।

CM सुक्खू ने ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर प्रवीण सिंह को बधाई दी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्वतारोही प्रवीण सिंह को ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2022” से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी।

हिमाचल : सोलन के दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में जीत के बाद शिमला संसदीय क्षेत्र के अपने पहले दौरे पर पहुं‍चे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के स्वागत में शुक्रवार को सोलन के मॉल रोड पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

बिलासपुर में PM फसल बीमा योजना के तहत 12,000 से अधिक किसानों को मुआवजा मिला

बिलासपुर जिले के लगभग 12,387 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे के रूप में 3.01 करोड़ रुपये मिले हैं। बिलासपुर के उपायुक्त ने आबिद हुसैन सादिक ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी, तापमान में आई भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों, पर्वतीय दर्रों में मध्यम बर्फबारी के बाद के राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही, राजधानी शिमला सहित कई स्थानों पर शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। गोंडला, कोकसर और केलॉन्ग में आठ से 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। जबकि रोहतांग, कुंजुम के अलावा… Continue reading हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी, तापमान में आई भारी गिरावट