अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनस ने बुधवार को 2 साल की बेटी मालती के साथ अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, 2 साल की बेटी मालती और अपनी मां मधु चोपड़ा एवं अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ राम मंदिर पहुंची।… Continue reading अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ‘राममंदिर निर्माण के बाद भी नकारात्मकता में जीने वाले लोग नफरत का रास्ता नहीं छोड़ रहे

मोदी ने आगे कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए और उनके मंदिर के निर्माण को लेकर रोड़े अटकाए साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘और आज जब (भगवान राम की) जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है, जब पूरा देश इससे खुश है तो भी नकारात्मकता में जीने वाले लोग नफरत का रास्ता छोड़ नहीं रहे हैं।’’

अयोध्या: उत्तराखंड CM धामी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ श्री राम लला के किए दर्शन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ही नहीं बल्कि विश्व में भी सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का कार्य हो रहा है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म के तीर्थ स्थलों के लिए एक नए विजन के साथ काम चल रहा है।

उत्तराखंड के CM धामी अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या के लिए हुए रवाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने पांच कैबिनेट सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए।

पीएम मोदी ने हरियाणा के लोगों को करोड़ों रुपये की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर किसानों, खिलाड़ियों और वीरों की भूमि हरियाणा को 9770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की अहम सौगात दी है। उन्होंने रेवाडी जिले के माजरा मुस्तिल भलाकी गांव में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी, जो लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। यह संस्थान हरियाणा… Continue reading पीएम मोदी ने हरियाणा के लोगों को करोड़ों रुपये की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

CM योगी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ श्री राम लला के दरबार में लगाई हाजिरी

बता दें कि जनसत्ता दल के दिग्गज नेता और विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) भी आज श्री राम लला के दर्शन करने अयोध्या राम मंदिर पहुंचेंगे। साथ ही प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा भी राम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची हैं।

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्य नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ से अयोध्या रवाना हुए। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को छोड़कर अधिकतर विधायकों ने अयोध्या जाने पर सहमति दी थी। मौर्य ने स्पष्ट रूप से… Continue reading रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक

22 जनवरी को सहस्रों शताब्दियों तक याद रखा जाएगा:- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि जिस दिन अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई वह देश के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का दिन है जिसे सहस्रों शताब्दियों तक याद रखा जाएगा।

बजट सत्र का आज आखिरी दिन, राम मंदिर पर होगी चर्चा

माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करेंगे।

श्री रामलला के फिर दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में अमिताभ बच्चन को राम मंदिर जाते समय भारी सुरक्षा घेरे में देखा जा सकता है।