मनाली में बर्फबारी: सैलानियों, टूरिज्म इंडस्ट्री में खुशी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन मनाली रविवार को बर्फ से ढका हुआ था। इससे ठंड का लुत्फ लेने आए सैलानियों का उत्साह बढ़ गया।

मनाली और उसके आसपास भारी बर्फबारी से ट्रैफिक पर असर पड़ा। सड़कें बंद होने से कई गाड़ियां रुकी रहीं।

सामान्य जनजीवन में भी परेशानी हुई। लेकिन टूरिज्म उद्योग से जुड़े लोगों ने ताजा बर्फबारी का स्वागत किया है। इससे आने वाले दिनों में और सैलानियों के आने की उम्मीद है।