Himachal Pradesh के कई इलाकों में बर्फबारी होने से नेशनल हाइवे समेत कई मार्ग हुए बाधित

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी जारी है। दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। स्थानीय लोग बर्फबारी का मजा ले रहे है। स्थानीय कारोबारी काफी खुश है।

वहीं, प्रदेश में भारी बर्फबारी का सड़क, बिजली और यातायात सेवाओं पर असर पड़ा है। प्रदेश में सात से ज्यादा सड़के बर्फबारी की वजह से बंद है। स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान जारी है।

हिमाचल की राजधानी शिमला में भी बर्फबारी के चलते कई सड़क मार्ग बंद है और बिजली सेवा भी काफी असर पड़ा है। मौसम विभाग की ओर से भी प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है और बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की भी संभावना जताई है।