मैंने इस्तीफा नहीं दिया है : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

सुक्खू का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्यसभा चुनाव में कुछ कांग्रेस विधायकों के ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के बाद उनकी सरकार पर बहुमत से हाथ धोने का खतरा मंडरा रहा है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मैं एक योद्धा हूं। मैं एक साधारण परिवार से हूं। हम यह लड़ाई जीतेंगे और विधानसभा में बहुमत भी साबित करेंगे।’’

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। सूत्रों का दावा है कि ये विधायक मुख्यमंत्री सुक्खू की कार्यशैली से ‘‘निराश’’ हैं।

छह विधायकों के क्रॉस वोटिंग के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार के अस्तित्व पर संकट आ गया है।

सुक्खू ने कहा, ‘‘हम उन कुछ विधायकों के संपर्क में हैं जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। मेरी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।’’

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी, तापमान में आई भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों, पर्वतीय दर्रों में मध्यम बर्फबारी के बाद के राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही, राजधानी शिमला सहित कई स्थानों पर शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। गोंडला, कोकसर और केलॉन्ग में आठ से 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। जबकि रोहतांग, कुंजुम के अलावा… Continue reading हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी, तापमान में आई भारी गिरावट