हरियाणा की 8 लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी किए घोषित

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को हरियाणा की आठ लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा प्रमुख नाम हैं। सैलजा को सिरसा से और दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से प्रत्याशी बनाया गया है।

CM सुक्खू का दिल्ली में कार्यक्रम, 2 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर करेंगे मंथन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम सुक्खू दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से राज्य की दो लोकसभा और विधानसभा की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर सकते हैं।

Haryana: लोकसभा और उप-चुनाव के लिए करनाल में BJP का चुनाव प्रचार अभियान

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार कर रही है लोकसभा के साथ साथ करनाल की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जहां से हरियाणा के सीएम नायब सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024: UP और MP में पीएम मोदी जनसभाएं

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश और  उत्तर प्रदेश में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी और एनडीए के लिए ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे पीएम सुबह साढ़े ग्यारह बजे मध्य प्रदेश के मुरैना में एसएएफ ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे तो वहीं दोपहर करीब एक बजे उत्तर प्रदेश के आगरा में कोठी मीना बाजार में महा रैली को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, 26 अप्रैल को होगा मतदान

दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी करनाल में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी लगातार जनसभाएं और बैठक कर रहे है। इसी कडी में आज सीएम नायब सिंह सैनी करनाल में पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

अरुणाचल प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों में पुनर्मतदान जारी

अरुणाचल प्रदेश की चार विधानसभा सीट के आठ मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को शुरू हुआ पुनर्मतदान जारी है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को एकसाथ कराए गए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान आठ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी और हिंसा होने की जानकारी सामने आयी थी।

करनाल: खिलाड़ियों के साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल का संवाद कार्यक्रम

करनाल से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार और पूर्व सीएम मनोहर लाल लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे हुए है। इसी कड़ी में मनोहर लाल आज करनाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

PM मोदी की छत्तीसगढ़ में रैली तो मध्य प्रदेश में करेंगे रोड शो

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का प्रचार अभियान जारी है। आज पीएम मोदी दो राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे, जिसमे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल है।

CM नायब सिंह सैनी का नारनौल में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार चुनाव में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी नारनौल के दौरे पर रहेंगे।