Haryana: लोकसभा और उप-चुनाव के लिए करनाल में BJP का चुनाव प्रचार अभियान

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार कर रही है लोकसभा के साथ साथ करनाल की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जहां से हरियाणा के सीएम नायब सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल आज करनाल से लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल और विधानसभा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके साथ ही असीम गोयल जनता को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देंगे।