भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पंजाब की 6 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू को इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पंजाब की 6 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू को इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में पंजाब के 6 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम भी शामिल है। BJP ने दिल्ली से सांसद हंसराज हंस को पंजाब के फरीदकोट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित कर दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस समिति के गठन को मंजूरी दी है।
समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के अलावा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्रियों में गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत विश्व शर्मा और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय के नाम हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के नाम हैं।
समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, ओ पी धनखड़, अनिल एंटनी शामिल हैं।
भाजपा ने पिछले माह ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पार्टी ने लोगों से सुझाव मांगने के लिए अलग-अलग इलाकों में ‘रथ’ भी रवाना किए थे।
भाजपा अपने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार का घोषणा पत्र गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। पार्टी का इस बार का घोषणा पत्र 2047 तक देश को विकसित बनाने की ‘योजना’ पर भी आधारित होगा।
सूत्रों के मुताबिक 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है।
जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में समिति बना दी है जो जांच करेगी और अगर कोई दोषी होगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’
हरियाणा कांग्रेस में दो बड़े नेताओं की एंट्री हुई है। जगाधरी से पूर्व विधायक और जननायक जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व यमुनानगर ईकाई के अध्यक्ष रहे अर्जुन सिंह गुर्जर ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ भाजपा नेता भूम सिंह राणा ने भी आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राणा हजकां की टिकट… Continue reading पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर और भाजपा नेता भूमि सिंह राणा कांग्रेस में शामिल
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को लाडवा विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस मौके पर विधायक मेवा सिंह, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, अमरीक सिंह, नायब सिंह, अमन गुप्ता, डॉ. मनीष यादव, हरप्रीत चीमा, गुरदेव सुरा, जगदीप… Continue reading भाजपा ने हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा बदला, जनता सरकार बदलेगी: डॉ. सुशील गुप्ता
रनौत ने मंडी में संवाददाताओं से कहा, “विकास हमारा मुख्य मुद्दा है। मैं भाजपा नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन द्वारा दिखाई गई दिशा में काम करने में कोई कसर नहीं छोडूंगी।”
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ईडी भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक हथियार के तौर पर काम कर रहा है और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फोन हासिल कर ‘आप’ की लोकसभा चुनाव की रणनीति की जानकारियां पाना चाहता है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को… Continue reading ईडी केजरीवाल के फोन से ‘आप’ की लोस चुनाव रणनीति की जानकारियां लेना चाहता है: आतिशी
लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का दौर चल रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं का बीजेपी में चले जाने के बीच अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा काफी चल रही है बीजेपी में शामिल होने को लेकर अब गुरजीत औजला का बयान सामने आया है।
इंडिया गठबंधन के बैनर तले आज विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान नई दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थिति बीजेपी के मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।