दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, BJP मुख्यालय का विपक्ष करेगा घेराव

इंडिया गठबंधन के बैनर तले आज विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान नई दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थिति बीजेपी के मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

इंडिया गठबंधन का यह प्रदर्शन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ है। यह प्रदर्शन ED और CBI जैसी एजेंसियों की मानमानी के विरोध में किया जा रहा है।

बता दें कि, प्रदर्शन में कांग्रेस, आप और इंडिया गठबंधन से जुड़ी कई राजनीतिक पार्टिंयों के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इससे पहले 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने महारैली का एलान किया हुआ है। इस रैली में इंडिया गठबंधन के नेता एक मंच पर होंगे।

बता दें कि गुरुवार को अदालत ने सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी एक अप्रैल तक बढ़ा दी है। 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था।