पंजाब की 6 सीटों पर BJP ने उम्मीदवारों का किया एलान, हंसराज हंस को फरीदकोट से मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में पंजाब के 6 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम भी शामिल है। BJP ने दिल्ली से सांसद हंसराज हंस को पंजाब के फरीदकोट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है।

लोकसभा चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट, कंगना रनौत को मिली टिकट, वरुण गांधी का कटा पत्ता

भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल को सांसद प्रत्याशी बनाया है तो वहीं पीलीभीत से भाजपा नेता वरुण गांधी का पत्ता काटकर पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में हुईं शामिल

सीता सोरेन ने भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटों पहले ही झामुमो को छोड़ दिया था और दावा किया था कि झारखंड के सत्तारूढ़ दल में उनकी उपेक्षा की जा रही थी और अलग-थलग किया जा रहा था।

किसान और व्यापारी का रिश्ता तोड़ने पर तुली हुई है भाजपा सरकार: डॉ सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने जिले की मंडियों का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा नीलधारी में मत्था टेका और अरदास की। मंडी में पहुंचने पर व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर डॉ. सुशील गुप्ता का स्वागत किया और… Continue reading किसान और व्यापारी का रिश्ता तोड़ने पर तुली हुई है भाजपा सरकार: डॉ सुशील गुप्ता