केजरीवाल की गिरफ्तारी: ‘आप’ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर BJP मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

पुलिस के एक आला अधिकारी के अनुसार, भाजपा मुख्यालय और ईडी कार्यालय के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में हुईं शामिल

सीता सोरेन ने भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटों पहले ही झामुमो को छोड़ दिया था और दावा किया था कि झारखंड के सत्तारूढ़ दल में उनकी उपेक्षा की जा रही थी और अलग-थलग किया जा रहा था।

लोकसभा चुनाव: NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, भाजपा 17, JD(U) 16 और लोजपा (रामविलास) पांच सीट पर लड़ेगी चुनाव

बिहार में राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट दी गई है।

BJP में शामिल हुईं पूर्व CM अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर

परनीत कौर ने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम और उनकी नीतियों से प्रभावित हुई हैं।