लोकसभा चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट, कंगना रनौत को मिली टिकट, वरुण गांधी का कटा पत्ता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी इस पांचवीं सूची में 111 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं। भाजपा की इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं। बता दें कि भाजपा ने इस बार टीवी के ‘राम’ अरुण गोविल को मेरठ लोकसभा सीट तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनावी रण में उतारा है।

भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल को सांसद प्रत्याशी बनाया है तो वहीं पीलीभीत से भाजपा नेता वरुण गांधी का पत्ता काटकर पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।