श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के द्वारा सुनाई गई सजा के बाद सुखबीर सिंह बादल और अन्य अकाली नेताओं ने धार्मिक सजा के नियमों का पालन किया और श्री दरबार साहिब के हुक्म मुताबिक सेवा की. श्री दरबार साहिब में सुखबीर सिंह बादल सेवादार की पोशाक पहनकर और ड्योढी में हाथ में बरछा पकड़कर व्हीलचेयर पर बैठे. इस दौरान उनके गले में तख्ती भी लटकी नजर आई. उसके बाद संगत के बर्तनों की सफाई में हाथ बटाया. बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी सजा के नियमों का पालन कर पहले संगत के बर्तनों की सफाई की. उसके बाद वॉशरूम को भी साफ किया… बता दें कि श्री दरबार साहिब में 2 दिन सेवा करने के बाद वे अगले 2-2 दिन तख्त श्री केसगढ़ साहिब, तख्त श्री दमदमा साहिब, श्री मुक्तसर साहिब, और श्री फतेहगढ़ साहिब में सेवा करके अपनी सजा को पूरी करेंगे… सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबानों की बैठक के बाद जत्थेदार ने सुखबीर बादल और शिरोमणि अकाली दल के अन्य नेताओं को धार्मिक सजा सुनाई थी. और तनखैया करार देते हुए धार्मिक रवायतों के हिसाब से सजा को पूरा करने के आदेश दिए थे.
सुखबीर बादल ने सजा का किया पालन, हाथ में बरछा पकड़कर बैठे सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया ने की वाशरूम की सफाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on शादी की सालगिरह पर केक काटने के बाद छाया मातम, 14 माह की बेटी को दूसरी मंजिल से फेंककर कूदी महिला
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on UP में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सभी उम्मीदवार, BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवार शामिल
on दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, 10 अक्टूबर तक नो एंट्री, रेलवे ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on अमृतसर के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे परगट सिंह, सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद
on वायु प्रदूषण से निपटने के लिए BS-3 वाहनों पर लगेगी रोक, प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का मेगा प्लान
on हत्या या आत्महत्या… 8 दिन से लापता विशाखा का शव इटावा में यमुना किनारे मिला, प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार

