हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के लिए दिल्ली में कांग्रेस अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के लिए दिल्ली में कांग्रेस अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा आशीर्वाद दिया है।
ठाकुर ने कहा, ‘‘हमने काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।’’
उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र के लोग, विशेषकर महिलाएं इस बार ‘‘शत प्रतिशत’’ वोट डालेंगी।
ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक दूरदर्शी पार्टी है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि उनकी पार्टी ने सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल किए हैं, चाहे वह अनुच्छेद 370 को खत्म करना हो, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाना हो, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लाना हो या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना हो।
उन्होंने बिलासपुर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करना, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करना और भारत को दुनिया के सबसे मजबूत देशों में से एक बनाना है।
उन्होंने ‘अब की बार 400 पार’ का नारा लगाते हुए लोगों से उन्हें वोट देने की स्थानीय बोली में अपील की।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि वह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के ‘‘बुरे मंसूबों’’ का शिकार न बने और चुनावों में उन्हें खारिज करे क्योंकि भाजपा ही वह दल है जो देश को सभी क्षेत्रों में आगे ले जा सकता है।
ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों को हमेशा बेवकूफ बनाया है लेकिन इस बार उनके नारे काम नहीं आएंगे।
उन्होंने बिलासपुर जिले में पार्टी बैठकों और स्थापना दिवस समारोहों की एक श्रृंखला के दौरान लोगों से देश को मजबूत बनाने और अपने कल्याण एवं खुशहाली के लिए भाजपा के पीछे एकजुट होने का आह्वान किया।
हिमाचल प्रदेश बीजेपी आठ अप्रैल को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संबोधित की जाने वाली रैली का आयोजन करके हमीरपुर से लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप-चुनाव के लिए अभियान शुरू करेगी।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बृहस्पतिवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसके झटके महसूस किए गए।
मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने चुनाव प्रचार किया और जनता से मतदान करने की अपील की। कंगना ने इस दौरान कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाए और कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से मंडी की जनता को गुमराह किया है।
इंदु वर्मा ने कहा, ”कांग्रेस में शामिल होना एक गलत थी, लेकिन सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते हैं।” उन्होंने कहा कि मैं और मेरे समर्थक आगामी लोकसभा चुनाव में बिना किसी अपेक्षा के भाजपा की जीत के लिए काम करेंगे।
हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला का दर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हे लगता है कि अयोध्या के भाग रामलला के आने के बाद ही जागने वाले थे। अयोध्या की चर्चा अब पूरे विश्व में हो रही है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में कंगना रनौत ने पार्टी नेताओं से फीडबैक लिया और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के नैना देवी नगर में सोमवार सुबह एक बस की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से नैना देवी मंदिर में दर्शन के लिए आई थी।
बस चालक ने वाहन से कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और इस कारण महिला उसकी चपेट में आ गयी। इसके बाद बस नैना देवी बस स्टैंड के पास पहाड़ से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।
बिलासपुर में विश्व शक्तिपीठ श्री नैना देवी में एक बस अनियंत्रित होकर महिला श्रद्धालु से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, महिला यूपी के अलीगढ़ से दर्शन के लिए आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।