बिलासपुर: अनियंत्रित बस ने महिला को मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत

बिलासपुर में विश्व शक्तिपीठ श्री नैना देवी में एक बस अनियंत्रित होकर महिला श्रद्धालु से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, महिला यूपी के अलीगढ़ से दर्शन के लिए आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।