Delhi Weather News: आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सुबह साढ़े आठ बजे विजिबिलिटी 74 फीसदी रही।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रुक रुक कर तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।