हिमाचल: नैना देवी में सड़क दुर्घटना में महिला श्रद्धालु की मौत

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के नैना देवी नगर में सोमवार सुबह एक बस की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से नैना देवी मंदिर में दर्शन के लिए आई थी।

बस चालक ने वाहन से कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और इस कारण महिला उसकी चपेट में आ गयी। इसके बाद बस नैना देवी बस स्टैंड के पास पहाड़ से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।