दिल्ली में कांग्रेस की हुई अहम बैठक, हिमाचल कांग्रेस के नेता हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के लिए दिल्ली में कांग्रेस अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से हिमाचल में उपचुनाव और लोकसभा चुनाव की लिस्ट जारी नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक आज कांग्रेस की अगली लिस्ट जारी हो सकती है जिसमे लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों का एलान हो सकता है।