चंद्रशेखर धरणी, : हरियाणा में रोजाना मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में एक बार फिर कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। इसको लेकर 7-8 दिसंबर को 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इससे रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां तापमान में करीब 1 डिग्री की कमी आई है। पिछले दो दिन से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने हरियाणा में भी ठिठुरन बढ़ा दी है।
हरियाणा के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, फिर से कोहरे का अलर्ट जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

