HomeBreaking Newsसांसद अमृतपाल सिंह कल डिब्रूगढ़ जेल से आएगा बाहर, आखिर क्यों कोर्ट...

सांसद अमृतपाल सिंह कल डिब्रूगढ़ जेल से आएगा बाहर, आखिर क्यों कोर्ट से मिली एक दिन की अंतरिम जमानत?

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह(Amritpal Singh) को परिवार में शोक के चलते अदालत से राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें अपनी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। अमृतपाल के अलावा उनके चाचा हरजीत सिंह को तीन दिन और सुखमन को दो दिन की अंतरिम जमानत मिली है। यह राहत पारिवारिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दी गई है।

अमृतपाल सिंह के वकीलों ने अदालत में तीन दिन की अंतरिम जमानत की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान वकीलों ने दलील दी कि गंभीर मामलों में जेल में बंद व्यक्ति को भी परिवार के जरूरी कार्यक्रमों में शामिल होने का अधिकार मिलना चाहिए। पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने अमृतपाल को एक दिन की अंतरिम राहत देने का आदेश दिया।

जमानत की अवधि बढ़ाने की भी होगी मांग

अमृतपाल के वकील कर्मवीर सिंह के मुताबिक, मौजूदा आदेश के तहत 14 नवंबर को बाहर आना और समय पर डिब्रूगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करना मुश्किल हो सकता है। इसी वजह से अदालत में जमानत की अवधि 17 नवंबर तक बढ़ाने की मांग की जाएगी।

परिवार की ओर से 14 नवंबर को माता चरण कौर का अंतिम संस्कार किया जाना है। इसके बाद 15 नवंबर को अस्थियों का जल प्रवाह और श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी। वहीं, 17 नवंबर को अखंड पाठ साहिब का भोग और अंतिम अरदास रखी गई है।

दूसरी बार जेल से बाहर आएंगे अमृतपाल

बताया जा रहा है कि सांसद बनने के बाद अमृतपाल सिंह को संसद में शपथ लेने के लिए भी जेल से एक दिन की विशेष अनुमति मिली थी। अब दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें दोबारा अंतरिम राहत दी गई है।

फिलहाल, उनकी जमानत की अवधि बढ़ाने को लेकर वकीलों की ओर से अदालत में मांग रखे जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में EV सब्सिडी पर बड़ा अपडेट! अब बिना Aadhaar वालों के लिए भी सरकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments