HomeBreaking Newsदिल्ली में EV सब्सिडी पर बड़ा अपडेट! अब बिना Aadhaar वालों के...

दिल्ली में EV सब्सिडी पर बड़ा अपडेट! अब बिना Aadhaar वालों के लिए भी सरकार ने निकाला रास्ता

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली सरकार(Delhi government) ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 के तहत मिलने वाली सब्सिडी के नियमों में आधार को अनिवार्य कर दिया है। परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नए नियम के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलने वाली आर्थिक सहायता और पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने पर मिलने वाले प्रोत्साहन का लाभ लेने के लिए आवेदक को आधार नंबर देना होगा। हालांकि, जिन लोगों के पास अभी आधार कार्ड नहीं है उनके लिए भी सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था रखी है।

EV सब्सिडी के लिए कैसे करना होगा आवेदन?

दिल्ली सरकार के नए नियमों के मुताबिक, सब्सिडी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आधार का सत्यापन किया जाएगा। पहचान की पुष्टि के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

आधार कार्ड नहीं है तो क्या करें?

सरकार ने साफ किया है कि आधार कार्ड नहीं होने की वजह से किसी पात्र व्यक्ति को सब्सिडी से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को सबसे पहले आधार के लिए नामांकन कराना होगा। जब तक उनका आधार नंबर जारी नहीं होता तब तक वे वैकल्पिक दस्तावेजों के जरिए अपनी पहचान साबित कर सकते हैं।

इसके लिए आधार नामांकन पर्ची के साथ नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक जमा करना होगा:

  • फोटो लगी बैंक पासबुक

  • फोटो लगी पोस्ट ऑफिस पासबुक

  • पैन कार्ड

  • पासपोर्ट

  • वोटर आईडी कार्ड

अधिकारी करेंगे दस्तावेजों की जांच

आधार के लिए आवेदन कर चुके लोगों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन विभाग के अधिकृत अधिकारी करेंगे। जांच में पहचान और जरूरी जानकारी सही पाए जाने पर पात्र आवेदक को सब्सिडी का लाभ दिया जा सकेगा।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

यह व्यवस्था उन लोगों के लिए लागू होगी जो दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी या पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने के बदले प्रोत्साहन राशि लेना चाहते हैं। कुल मिलाकर, सरकार का उद्देश्य सब्सिडी वितरण में पहचान का सत्यापन सुनिश्चित करना है, साथ ही आधार नहीं होने की स्थिति में पात्र लोगों के लिए भी लाभ पाने का रास्ता खुला रखना है।

यह भी पढ़ें : Microsoft की सर्विस 13 घंटे से ठप, हर घंटे 94 लाख रुपये का नुकसान! Air India और…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments