HomeBreaking Newsअफेयर, जासूसी और सियासी बवाल...पत्नी से बेवफाई के बाद जेनसन हुआंग ने...

अफेयर, जासूसी और सियासी बवाल…पत्नी से बेवफाई के बाद जेनसन हुआंग ने छोड़ी Nvidia की कमान, कॉर्पोरेट जगत का सबसे बड़ा स्कैंडल!

Nvidia CEO Jensen Huang Resignation: दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेनसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 63 वर्षीय हुआंग अब कंपनी के अध्यक्ष, सीईओ होने के साथ-साथ निदेशक मंडल के सदस्य भी नहीं रहेंगे। कंपनी ने 12 नवंबर को इसकी आधिकारिक घोषणा की। उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

कोलेट क्रेस संभालेंगी कंपनी की कमान

एनवीडिया के निदेशक मंडल ने कंपनी की मौजूदा कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। वह नई नियुक्ति होने तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगी। इस दौरान वह CFO का पद भी अपने पास रखेंगी। कंपनी का बोर्ड स्थायी सीईओ की तलाश कर रहा है, जिसके लिए आंतरिक और बाहरी दोनों उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा। वहीं, हार्वे सी. जोन्स को कंपनी का पहला बोर्ड चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

चीनी खुफिया एजेंट से संबंध का मामला

हुआंग के इस्तीफे के पीछे उनके निजी संबंधों को लेकर सामने आई रिपोर्टों और उनसे जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के सवालों को अहम वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की वरिष्ठ अधिकारी एलिस हुआंग के साथ कथित प्रेम संबंध था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह था कि एलिस चीन की खुफिया सेवा से जुड़ी हो सकती हैं। उनकी कंपनी पर अमेरिकी चिप्स को चीन पहुंचाने से जुड़े आरोपों की जांच भी चल रही है। हालांकि, चीन ने जासूसी से जुड़े आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है।

कंपनी की स्वतंत्र जांच में सामने आए सवाल

इस पूरे विवाद के बाद एनवीडिया के निदेशक मंडल ने स्वतंत्र कानूनी फर्म की मदद से जांच शुरू कराई थी। 8 नवंबर को कंपनी ने बताया था कि विदेशी खुफिया गतिविधियों से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र जांच की जा रही है। बोर्ड ने उस समय कहा था कि उसके पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया की गोपनीय जानकारियों से समझौता हुआ है। हुआंग ने भी जांच में सहयोग करने की बात कही थी।

कंपनी की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी से भी संबंध का दावा

विवाद उस समय और बढ़ गया जब ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट में दावा किया गया कि हुआंग के अपनी ही कंपनी की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के साथ भी कथित संबंध थे। बताया गया कि वह अधिकारी सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। इस खुलासे के बाद कंपनी की आचार संहिता और नेतृत्व की जवाबदेही को लेकर सवाल उठने लगे। अमेरिकी सांसदों ने भी मामले की जांच और हुआंग से पूछताछ की मांग तेज कर दी।

एनवीडिया के शेयरों और बाजार मूल्य पर असर

इस विवाद का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्तीफे की खबर के बाद अमेरिकी बाजार में एनवीडिया के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान तेज गिरावट आई। इस सप्ताह कंपनी के बाजार पूंजीकरण में करीब 600 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। हुआंग के पास कंपनी की लगभग 3.6 फीसदी हिस्सेदारी है। उनके इस्तीफे से दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप निर्माता कंपनियों में शामिल एनवीडिया के भविष्य और नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

एआई उद्योग में हुआंग की भूमिका पर चर्चा

जेनसन हुआंग को वैश्विक एआई उद्योग के सबसे प्रभावशाली चेहरों में गिना जाता रहा है। उनके नेतृत्व में एनवीडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए जरूरी चिप्स के बाजार में बड़ी पहचान बनाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी विवाद सामने आने से पहले उन्हें सम्माननीय व्यक्ति बताया था। वहीं, एलन मस्क और सिकोइया कैपिटल के पार्टनर शॉन मैग्वायर ने अमेरिकी एआई क्षेत्र में उनके योगदान को अहम बताया था। अब उनके अचानक पद छोड़ने से पूरी टेक इंडस्ट्री की नजर एनवीडिया के अगले नेतृत्व पर टिकी है।

Read More:

AAP Candidate List Punjab 2027: आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी, 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments