HomeBreaking NewsZomato का बड़ा धमाका! अब 40 किलोमीटर दूर के रेस्टोरेंट से भी...

Zomato का बड़ा धमाका! अब 40 किलोमीटर दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना

अब ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए आपको सिर्फ अपने आसपास के रेस्टोरेंट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने ग्राहकों के लिए ‘लिमिटलेस डिलीवरी’ (Limitless Delivery) नाम से एक नया फीचर पेश किया है। इसकी मदद से यूजर्स अपने शहर में 40 किलोमीटर तक दूर मौजूद चुनिंदा रेस्टोरेंट से भी खाना मंगा सकेंगे। यानी अगर आपका पसंदीदा रेस्टोरेंट शहर के दूसरे हिस्से में है, तो वहां से भी ऑर्डर करने का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, 40 किलोमीटर अधिकतम दूरी है और इस दायरे में आने वाले सभी रेस्टोरेंट से डिलीवरी उपलब्ध नहीं होगी।

7 बड़े शहरों में शुरू हुई सुविधा

जोमैटो ने फिलहाल इस फीचर को देश के सात प्रमुख शहरों में शुरू किया है। इनमें दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद शामिल हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा रेस्टोरेंट और अलग-अलग तरह के खाने के विकल्प उपलब्ध कराना है।

जोमैटो के फूड एंड डिलीवरी बिजनेस के सीईओ आदित्य मंगला के मुताबिक, इस पहल के जरिए ग्राहक अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से भी खाना मंगाने के विकल्प तलाश सकेंगे, भले ही वह उनके घर से काफी दूर क्यों न हो।

कैसे इस्तेमाल करें Limitless Delivery फीचर?

इस नई सुविधा का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले जोमैटो ऐप खोलें और होमपेज पर जाएं। यहां ‘एक्सप्लोर मोर’ (Explore More) सेक्शन में लिमिटलेस डिलीवरी का अलग शॉर्टकट दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद लंबी दूरी के ऑर्डर स्वीकार करने वाले रेस्टोरेंट की सूची सामने आ जाएगी। ग्राहक अपनी पसंद के रेस्टोरेंट का चुनाव करके ऑर्डर कर सकते हैं।

इसके अलावा किसी खास रेस्टोरेंट का नाम सीधे सर्च करके भी पता लगाया जा सकता है कि वहां से आपके पते पर डिलीवरी उपलब्ध है या नहीं।

हर रेस्टोरेंट से नहीं मिलेगी डिलीवरी

इस फीचर के तहत डिलीवरी मिलना कई बातों पर निर्भर करेगा। रेस्टोरेंट को लंबी दूरी के ऑर्डर स्वीकार करने होंगे। साथ ही आपका डिलीवरी एड्रेस उसके सर्विस एरिया में होना चाहिए और डिलीवरी पार्टनर की उपलब्धता भी जरूरी होगी।

Read More

रोशनी से जगमग व्हाइट हाउस, ऑस्ट्रेलिया में फूटेंगे पटाखे… भारत ही नहीं, इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली, होता है सार्वजनिक अवकाश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments