HomeBreaking Newsअस्पताल से घर लौटे शरद पवार, ब्रीच कैंडी से मिली छुट्टी, अब...

अस्पताल से घर लौटे शरद पवार, ब्रीच कैंडी से मिली छुट्टी, अब ऐसे होगा इलाज…

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार(Sharad Pawar) को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 85 वर्षीय शरद पवार पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अब वह अस्पताल के पास स्थित अपने घर पहुंच गए हैं, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी रहेगा।

उनका उपचार कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी के मुताबिक, शरद पवार को ब्रोंकाइटिस, छाती में संक्रमण और खांसी की शिकायत थी। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और उन्हें घर पर रहकर आराम करने तथा इलाज जारी रखने की सलाह दी गई है।

PM मोदी ने फोन कर जाना हाल

शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कई बड़े नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने उनका हालचाल लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर बातचीत कर उनकी सेहत की जानकारी ली।

इसके अलावा उद्योगपति गौतम अडानी, NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल, मंत्री छगन भुजबल और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा तेज

शरद पवार की अस्पताल में मौजूदगी के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल देखने को मिली। NCP के दोनों गुटों के दोबारा एक होने यानी विलय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसी बीच उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर भी चर्चा सामने आई। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने शरद पवार से मुलाकात के लिए तीन बार समय मांगा था, लेकिन वह अस्पताल में उनसे मिलने नहीं पहुंचीं। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है।

प्रफुल्ल पटेल के साथ वायरल वीडियो की चर्चा

NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच 10 नवंबर के बाद मिलने और बातचीत करने को लेकर चर्चा सुनाई देती है। शरद पवार ने भी उस तारीख के बाद साथ बैठकर बातचीत करने का सुझाव दिया।

हालांकि, इस बातचीत से NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है। फिलहाल सभी की नजरें आने वाले दिनों में होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें : लॉन्च के एक साल के भीतर ही इस कार की हुई भारतीय बाजार से विदाई! कंपनी ने लिया बंद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments