HomeBreaking NewsCM योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में कार्यक्रम, जनता दर्शन में सुनी लोगों...

CM योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में कार्यक्रम, जनता दर्शन में सुनी लोगों की शिकायतें…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) अपने तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह उन्होंने जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे।

CM योगी ने सभी जरूरतमंदों को भरोसा दिलाया कि पैसों की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने लोगों से इलाज का इस्टीमेट बनवाकर देने को कहा ताकि सरकार की ओर से आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा सके।

गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद का आश्वासन

जनता दर्शन में एक महिला अपने पति के इलाज के लिए सहायता मांगने पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पति को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और उनके ऑपरेशन के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने महिला से अब तक हुए इलाज की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है इलाज में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

जरूरत पड़ने पर CM योगी ने विवेकाधीन कोष से भी सहायता दी जाएगी। इसके अलावा एक अन्य महिला की फरियाद पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर सख्त निर्देश

दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में कई लोग जमीन से जुड़े विवाद और अवैध कब्जे की शिकायतें लेकर पहुंचे थे। CM योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी की जमीन पर गैरकानूनी कब्जा किया गया है तो उसे हटवाया जाए। साथ ही भू-माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि तहसील और थाना स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए, ताकि आम जनता को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए परेशान न होना पड़े।

अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी के पास जाकर उनकी बात सुनी आवेदन लिए और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सौंपे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निपटारा केवल औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि लोगों की संतुष्टि के अनुसार होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments