HomeBreaking Newsईरान पर महाविनाशक हमले की तैयारी? अमेरिका के अगले वार में इस्तेमाल...

ईरान पर महाविनाशक हमले की तैयारी? अमेरिका के अगले वार में इस्तेमाल हो सकता है ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’

15 अक्टूबर 2026 को एक मीडिया रिपोर्ट में अमेरिकी(America) अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए नए हमले की योजनाएं तैयार की हैं। इन योजनाओं में GBU-43/B नामक विशाल गैर-परमाणु बम के इस्तेमाल की संभावना भी शामिल बताई गई है। इसे ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ यानी MOAB कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, संभावित निशानों में ईरान के ऊर्जा ढांचे और परमाणु सुविधाओं को शामिल किया गया है।

इनमें पहाड़ों के भीतर गहराई में बने कुछ ठिकाने भी हो सकते हैं। हालांकि, इन योजनाओं के तैयार होने का अर्थ यह नहीं है कि हमला करने का अंतिम फैसला लिया जा चुका है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन्य विकल्प तैयार रखने को कहा था। व्हाइट हाउस का कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए सभी विकल्प खुले रखे गए हैं। पेंटागन ने योजनाओं पर व्यापक टिप्पणी की है, लेकिन संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा नहीं की।

क्या है ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’?

MOAB अमेरिकी सेना का एक बड़ा GPS-निर्देशित गैर-परमाणु बम है। इसका वजन करीब 9,800 किलोग्राम है और इसकी लंबाई लगभग 30 फीट बताई जाती है। इसमें शक्तिशाली विस्फोटक भरा होता है जो खुले क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता है।

यह बम मुख्य रूप से सतह के ऊपर विस्फोट करने और बड़े इलाके में मौजूद ठिकानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इसे सामान्य बमों की तरह किसी लड़ाकू विमान से नहीं बल्कि विशेष परिवहन विमान से गिराया जाता है।

ये बम क्या कर सकता है?

MOAB का इस्तेमाल बड़े क्षेत्र में विनाश करने के लिए किया जाता है, लेकिन इसे जमीन के बहुत नीचे स्थित मजबूत ठिकानों को भेदने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान के पहाड़ों के भीतर बने परमाणु ठिकानों पर इसका असर सीमित हो सकता है।

इस बम का इस्तेमाल अमेरिका ने पहली बार अप्रैल 2017 में अफगानिस्तान में ISIS के सुरंग नेटवर्क को निशाना बनाने के लिए किया था। फिलहाल ईरान के खिलाफ इसके इस्तेमाल की योजना पर चर्चा की खबरें सामने आई हैं लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से हमले का अंतिम आदेश दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। यदि इसका इस्तेमाल होता है तो इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, 2027 के यूपी चुनाव में उतरेगी नई पार्टी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments