HomeBreaking Newsऑस्ट्रेलिया में सड़क पर नमाज पढ़ रही छात्रा को कार ने कुचला,...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क पर नमाज पढ़ रही छात्रा को कार ने कुचला, चालक को नहीं हुई जेल, आखिर क्या है पूरा मामला?

ऑस्ट्रेलिया(Australia) के एडिलेड शहर में सड़क पर नमाज अदा कर रही 20 वर्षीय विदेशी छात्रा सामिया मलिक की कार की टक्कर से मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया था। अब इस मामले में अदालत ने आरोपी को एक साल, तीन महीने और 29 दिन की निलंबित सजा सुनाई है। इसका मतलब है कि उसे तत्काल जेल नहीं जाना होगा। यह दुर्घटना मई 2025 में हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 मई 2025 की रात करीब 11 बजे सामिया मलिक एडिलेड के हिलक्रेस्ट इलाके में नॉर्थ ईस्ट रोड पर घुटनों के बल बैठी थीं।

बताया गया कि वह करीब चार मिनट से सड़क पर थीं। इसी दौरान 20 वर्षीय एश्टन फ्रेंड की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की जिला अदालत में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ऐन बार्नेट ने सीसीटीवी फुटेज का उल्लेख किया। फुटेज में टक्कर से कुछ समय पहले सामिया नमाज पढ़ने की मुद्रा में दिखाई दी थीं। हालांकि, वह सड़क पर क्यों बैठी थीं इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई।

हादसे के बाद फरार हुआ था चालक

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंड अपनी प्रेमिका के घर से लौट रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। उसने लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने और हादसे के बाद घटनास्थल से भागने का अपराध स्वीकार किया।

अदालत को बताया गया कि सामिया की मौत से जुड़ी खबरें देखने के बाद आरोपी को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह सदमे में चला गया। हालांकि, उसने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया। पुलिस ने घटना के करीब एक सप्ताह बाद उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।

परिवार से मांगी माफी

आरोपी ने सामिया के परिवार को लिखे पत्र में दुख जताया और अपनी गलती की जिम्मेदारी स्वीकार की। उसने कहा कि परिवार के दर्द की कल्पना करना भी मुश्किल है और उसे अपनी चूक का पछतावा जीवनभर रहेगा। अदालत में सरकारी वकील फ्रैंक नीमैन ने बताया कि हादसे से पहले कुछ वाहन चालकों ने सामिया को देखकर अपनी गाड़ियां मोड़ ली थीं।

पीछे आ रही पुलिस की गाड़ी भी समय रहते रुक गई थी। अभियोजन पक्ष ने यह भी बताया कि आरोपी ने खुद पुलिस से संपर्क नहीं किया था।अदालत के फैसले के तहत आरोपी को दो साल तक अच्छे व्यवहार की शर्त का पालन करना होगा। निलंबित सजा के कारण उसे तत्काल जेल नहीं भेजा गया।

यह भी पढ़ें : ‘रणबाली’ के आने से पहले CM विजय से मिले रश्मिका-विजय देवरकोंडा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments