HomeBreaking News'अब सुसाइड करना पड़ेगा...' एशियन गेम्स से बाहर होने पर छलका दर्द,...

‘अब सुसाइड करना पड़ेगा…’ एशियन गेम्स से बाहर होने पर छलका दर्द, दिव्यांशी का भावुक वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स(Asian Games) में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना टूटने के बाद भारतीय वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी का एक भावुक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह काफी परेशान और निराश दिखाई दे रही हैं। अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए उन्होंने जीवन खत्म करने जैसी बातें भी कही हैं और इसे अपना आखिरी वीडियो बताया है। दिव्यांशी राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। वीडियो में दिव्यांशी ने बताया कि एशियन गेम्स में देश के लिए खेलने के लिए उन्होंने लंबे समय तक मेहनत की थी।

यह उनके लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक बड़ा सपना था। टीम से बाहर किए जाने की खबर मिलने के बाद वह बेहद निराश हो गईं। वीडियो में उनकी आवाज और भावनाओं से उनके दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है। सबसे भावुक क्षण तब सामने आया जब उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी और कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह इस स्थिति का सामना कैसे करें।

टीम से बाहर किए जाने पर उठाए सवाल

एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। भारतीय टीम की घोषणा 23 जून को की गई थी। इसके बाद 11 सितंबर को जारी अपडेट में दिव्यांशी चौधरी को टीम से हटाकर उनकी जगह रोशिबीना देवी को शामिल करने की जानकारी दी गई।

एसोसिएशन की ओर से दिव्यांशी के फिटनेस से जुड़ी समस्या को बाहर किए जाने की वजह बताया गया है। हालांकि, दिव्यांशी ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया है।

वीडियो के बाद स्थिति स्पष्ट नहीं

दिव्यांशी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को चिंतित कर दिया है। यह घटना बताती है कि खेल में बड़े सपने के अचानक टूटने का मानसिक दबाव कितना गंभीर हो सकता है। वीडियो सामने आने के बाद दिव्यांशी की मौजूदा स्थिति को लेकर फिलहाल कोई नई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : हाफिज सईद पाकिस्तान में मौजूद, NIA ने कोर्ट को बताया, दो महीने में दूसरी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments