HomeBreaking News11 साल में 13वीं बार मेट्रो में PM मोदी ने किया सफर,...

11 साल में 13वीं बार मेट्रो में PM मोदी ने किया सफर, छात्रों और यात्रियों से की खास बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) शनिवार को दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे। सफर के दौरान उनके हाथ में मेट्रो कार्ड नजर आया। प्रधानमंत्री ने ट्रेन में मौजूद छात्रों और दूसरे यात्रियों से बातचीत भी की। उनकी यह यात्रा शिक्षक दिवस के मौके पर खास रही क्योंकि कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं और Gen-Z को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने करीब तीन साल बाद दिल्ली मेट्रो में सफर किया है। इससे पहले सितंबर 2023 में उन्होंने यशोभूमि के उद्घाटन के दौरान मेट्रो से यात्रा की थी। उस सफर को उनकी 12वीं मेट्रो यात्रा बताया गया था। शनिवार की यात्रा के साथ प्रधानमंत्री अब तक 13 बार दिल्ली मेट्रो से सफर कर चुके हैं।

2015 में की थी मेट्रो की पहली यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी की दिल्ली मेट्रो यात्रा की शुरुआत करीब 11 साल पहले हुई थी। अप्रैल 2015 में उन्होंने पहली बार धौला कुआं से द्वारका तक मेट्रो से यात्रा की थी। उस समय उन्हें राष्ट्रीय खुफिया अकादमी के एक कार्यक्रम में जाना था। सड़क मार्ग पर वीवीआईपी आवाजाही से आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने मेट्रो का विकल्प चुना था। पहली यात्रा के बाद उन्होंने इसे अच्छा अनुभव बताया था।

छात्रों से पहले भी कर चुके हैं संवाद

जून 2023 में प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक सफर किया था। इस दौरान उनके साथ करीब 30 छात्र भी थे। बातचीत में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डिजिटल अर्थव्यवस्था, तनाव और पर्यावरण जैसे मुद्दे शामिल रहे।

इसके बाद सितंबर 2023 में अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक यात्रा की थी।

वापसी में भी उन्होंने मेट्रो का इस्तेमाल किया और यात्रियों से संवाद किया था।

यह भी पढ़ें : US Navy पर हमले से भड़का अमेरिका, ईरान के तीन तेल टैंकरों को बनाया निशाना…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments