HomeBreaking NewsSGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने PM मोदी को लिखा पत्र, श्री...

SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने PM मोदी को लिखा पत्र, श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग तेज…

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए बने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से शुरू करने की मांग एक बार फिर उठनी शुरु हो गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी(Harjinder Singh Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कॉरिडोर को जल्द बहाल करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह सिर्फ एक यात्रा मार्ग नहीं बल्कि करोड़ों सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और भावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

धामी ने अपने पत्र में जिक्र करते हुए लिखा कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब वही ऐतिहासिक स्थान है जहां प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के अंतिम वर्षों में मानवता, सेवा, ईमानदार मेहनत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया था। इसी वजह से देश-विदेश में रहने वाले सिख श्रद्धालु इस पवित्र स्थल के दर्शन को अपने जीवन का महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अनुभव मानते हैं।

550वें प्रकाश पर्व पर खुला था कॉरिडोर

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर शुरू होने से लंबे समय से चली आ रही श्रद्धालुओं की इच्छा पूरी हुई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बिना वीजा के गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका। हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच बने सुरक्षा संबंधी हालातों के कारण फिलहाल यह सेवा प्रभावित है जिससे संगत में निराशा देखी जा रही है।

केंद्र सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद

SGPC अध्यक्ष ने बताया कि इस मुद्दे पर पहले भी केंद्र सरकार के समक्ष कई बार प्रस्ताव और ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित मंत्रालयों के माध्यम से आवश्यक कूटनीतिक और प्रशासनिक प्रयास किए जाएं ताकि करतारपुर कॉरिडोर को जल्द दोबारा शुरू किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर संवेदनशीलता और गंभीरता से विचार करेगी।

यह भी पढ़ें : जगन्नाथ रथ यात्रा जाने वालों के लिए खुशखबरी! 15 जुलाई से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments