जगन्नाथ रथ यात्रा 2026(Jagannath Rath Yatra) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। उड़ीसा के पुरी पहुंचने वाले भक्तों की सुविधा के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा के विभिन्न इलाकों से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु करेगा। जगदलपुर-पुरी, रायगड़ा-पुरी और संबलपुर-पुरी जैसे प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रेलवे का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आरामदायक और सुगम यात्रा प्रदान करना है।
जगदलपुर-पुरी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 08553 जगदलपुर-पुरी स्पेशल 15 जुलाई और 23 जुलाई 2026 को सुबह 6 बजे जगदलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रात करीब 1:40 बजे पुरी पहुंचेगी।
वापसी यात्रा के लिए ट्रेन नंबर 08554 पुरी-जगदलपुर स्पेशल 16 जुलाई और 24 जुलाई 2026 को शाम 7:15 बजे पुरी से चलेगी और अगले दिन दोपहर करीब 1:15 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।
किन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव ?
जगदलपुर से पुरी जाने वाली यह विशेष ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसके रूट में कोरापुट, जयपुर, कोटपाड़, रायगड़ा, गुनुपुर, पारलाखेमुंडी, पलासा और खुरदा रोड जैसे स्टेशन शामिल हैं। इससे रास्ते के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
शालीमार-पुरी स्पेशल ट्रेन भी चलेगी
रथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए शालीमार-पुरी-शालीमार स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 08565/08566 शालीमार से 15 और 23 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 17 और 25 जुलाई को रात 12:30 बजे पुरी से चलेगी और दोपहर करीब 1:30 बजे शालीमार पहुंचेगी। रथ यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे शालीमार-पुरी-शालीमार स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा।
आपको बता दें कि ट्रेन संख्या 08565/08566 शालीमार से 15 और 23 जुलाई को शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी यात्रा के लिए यह ट्रेन 17 और 25 जुलाई को रात 12:30 बजे पुरी से चलेगी। संतरागाछी, मेचेदा, खड़गपुर, बालेश्वर और सोरो सहित कई स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले समय और टिकट संबंधी जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।