HomeBreaking NewsCyber Fraud से रहना है सुरक्षित? हर इंटरनेट यूजर को जरूर पता...

Cyber Fraud से रहना है सुरक्षित? हर इंटरनेट यूजर को जरूर पता होने चाहिए ये आसान Cybersecurity Tips

Cybersecurity Tips: देश में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ साइबर ठग भी लोगों को निशाना बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में केवल इंटरनेट का इस्तेमाल करना ही नहीं, बल्कि डिजिटल सुरक्षा के जरूरी नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी हो गया है। कुछ आसान साइबर सिक्योरिटी उपाय अपनाकर ऑनलाइन ठगी और अकाउंट हैक होने के खतरा को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सिर्फ पासवर्ड नहीं, 2FA भी रखें ऑन

डिजिटल सुरक्षा के लिए केवल पासवर्ड पर निर्भर रहना काफी नहीं माना जाता। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जहां भी सुविधा उपलब्ध हो वहां Two-Factor Authentication (2FA) फीचर को ऑन रखना चाहिए। इससे पासवर्ड के अलावा OTP या ऑथेंटिकेशन ऐप के जरिए एक अतिरिक्त सुरक्षा परत मिलती है, जिससे अकाउंट हैक होने का खतरा कम हो जाता है।

पब्लिक WiFi इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी

कई लोग इंटरनेट चलाने के लिए पब्लिक WiFi का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह हमेशा सुरक्षित नहीं होता। साइबर हमलावर अक्सर ऐसे नेटवर्क को निशाना बनाते हैं और इनके जरिए डिवाइस में मेलवेयर भेजने या उसे हैक करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपकी निजी जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए पब्लिक WiFi का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए।

अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले करें जांच

साइबर अपराधी फर्जी ईमेल, SMS और WhatsApp मैसेज के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या अटैचमेंट डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। खासतौर पर अगर कोई मैसेज जरूरत से ज्यादा बंपर ऑफर, इनाम या आकर्षक लाभ का दावा कर रहा हो, तो उस पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

मजबूत पासवर्ड बनाना है सबसे जरूरी

ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सभी अकाउंट्स में मजबूत पासवर्ड रखना बेहद जरूरी है। पासवर्ड में बड़े और छोटे अक्षरों के साथ नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या नाम जैसे आसान पासवर्ड साइबर अपराधियों के लिए आसानी से अनुमान लगाए जा सकते हैं। यदि कई पासवर्ड याद रखना मुश्किल हो, तो किसी भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर का उपयोग भी किया जा सकता है।

फोन और ऐप्स को हमेशा रखें अपडेट

फोन, लैपटॉप और सभी ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करना डिजिटल सुरक्षा का अहम हिस्सा है। नए अपडेट केवल नए फीचर्स ही नहीं लाते, बल्कि उनमें सुरक्षा संबंधी सुधार भी शामिल होते हैं, जो साइबर हमलों से बचाव में मदद करते हैं। वहीं पुराने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने से हैकर्स को सुरक्षा खामियों का फायदा उठाने का मौका मिल सकता है।

Read More:

तिरुवल्लूर में बड़ा हादसा, स्टील फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक प्रवासी मज़दूर की मौत, 4 गंभीर रूप से झुलसे

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments