ग्रेटर नोएडा(Greater Noida) वेस्ट के सेक्टर टेकजोन-4 स्थित गैलेक्सी वेगा सोसायटी में लिफ्ट खराब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोसायटी की लिफ्ट में पांच लड़कियां करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। इस दौरान घबराहट के माहौल में उन्होंने खुद को शांत रखने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सोसायटी की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सोसायटी के कुछ निवासियों का आरोप है कि लिफ्ट बंद होने के बाद कुछ समय के लिए अंदर रोशनी भी चली गई थी जिससे लड़कियां और ज्यादा डर गईं। उनका कहना है कि लिफ्ट की आपातकालीन व्यवस्था, जिसमें एआरडी बैटरी और इमरजेंसी लाइट जैसी सुविधाएं शामिल हैं उस समय काम नहीं कर रही थीं। निवासियों का दावा है कि लिफ्ट और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने सोसायटी प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परिसर में लगे कई सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब हैं जिससे आपात स्थिति में निगरानी और जांच प्रभावित हो सकती है।
उत्तर प्रदेश –
ग्रेटर नोएडा में 30 मिनट तक लिफ्ट अटकी रही। उसमें फंसी लड़कियों ने "हनुमान चालीसा" का पाठ शुरू कर दिया। pic.twitter.com/67U0dlw080— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 14, 2026

