HomeBreaking Newsगोरखपुर से आज CM योगी करेंगे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान...

गोरखपुर से आज CM योगी करेंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, एक दिन में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे

UP Plantation Drive 2026: उत्तर प्रदेश आज पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। योगी सरकार पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से इस प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से करेंगे शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाकर पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मौलश्री का पौधा भी लगाएंगे। इस साल योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य तय किया है।

गोरखपुर को मिला 55 लाख से अधिक पौधों का लक्ष्य

इस महाअभियान में गोरखपुर जिले को 55 लाख 28 हजार 600 पौधे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे अभियान में 27 विभाग मिलकर काम करेंगे, जबकि सबसे बड़ी जिम्मेदारी वन विभाग के पास रहेगी। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रोपण स्थलों पर पहले से पूरी की गई तैयारी

गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह के मुताबिक, जिले में लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी नर्सरी में बढ़िया क्वालिटी के पेड़ों को रखा गया है। पौधों के बेहतर विकास के लिए कुछ जगहों पर एडवांस सॉयल वर्क के तहत गड्ढों की खुदाई, टॉप सॉयल की व्यवस्था, रोपण स्थलों का विकास और पौधे संरक्षण से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।

2600 नर्सरियों में तैयार किए गए 57.62 करोड़ पौधे

35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश की 2600 से अधिक नर्सरियों में कुल 57.62 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें वन विभाग की नर्सरियों में 52.46 करोड़, उद्यान विभाग में 1.55 करोड़, रेशम विभाग में 44 लाख और निजी नर्सरियों में 3.17 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। पौधरोपण के लिए वन विभाग की 1939, उद्यान विभाग की 146, रेशम विभाग की 55 और 499 निजी नर्सरियों से अलग-अलग विभागों, जिलों और मंडलों को पौधे मंगाए जा रहे हैं।

केंद्र-प्रदेश विभाग मिलकर लगाएंगे पौधे

इस अभियान में राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार के विभाग भी भागीदारी निभाएंगे। नोडल विभाग सबसे ज्यादा 15 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाएगा। वहीं ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़, पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ और राजस्व विभाग 1 करोड़ पौधे रोपित करेगा। इसके अलावा रेलवे 12 लाख और रक्षा मंत्रालय 7 लाख पौधे लगाकर इस महाअभियान में अपनी भागीदारी पूरी करेंगे।

Read More:

ईरान ने होर्मुज किया बंद, अमेरिका का कई शहरों पर ताबड़तोड़ हमला… अब दुनिया में फिर तेल-गैस की सप्लाई पर खतरा?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments