HomeBreaking Newsमथुरा जामा मस्जिद में नमाज के बीच बड़ा हादसा, गिरा गुंबद का...

मथुरा जामा मस्जिद में नमाज के बीच बड़ा हादसा, गिरा गुंबद का हिस्सा, बाल-बाल बचे लोग

मथुरा(Mathura) के चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुधवार शाम अचानक उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मस्जिद के गुंबद का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। यह घटना बुधवार के दिन करीब शाम 7 बजे की बताई जा रही है। उस वक्त मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और एक बड़ा हादसा टल गया है।

गुंबद का हिस्सा गिरने के बाद तेज आवाज हुई जिसे सुनकर आसपास मौजूद दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर पहुंच गए। शुरुआती तौर पर कई लोगों को लगा कि कोई बड़ा हादसा या धमाका हुआ है लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद सबकुछ देखने पर पता चल पाया।

बारिश के चलते दीवार कमजोर होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुंबद से टूटकर गिरा हिस्सा मस्जिद की ऊपरी छत पर जा गिरा था। आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि अगर मलबा सीधे सड़क पर गिरता तो बाजार में मौजूद राहगीरों और दुकानदारों को नुकसान पहुंच सकता था।

इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से हो रही बारिश की वजह से गुंबद का बाहरी हिस्सा या प्लास्टर कमजोर हो गया होगा जिसके चलते यह घटना हुई है। हालांकि, अभी तक दीवार गिरने के असली कारणों की पुष्टि नहीं की गई है।

उठी जांच और मरम्मत की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आपको बता दें कि हादसे से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए। वहीं, मस्जिद कमेटी की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक इमारत की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए इसकी तकनीकी जांच कराने और जरूरत के अनुसार मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारियां तेज, सरकार ने की 7 सदस्ययी समिति बनाने की घोषणा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments