Father’s Day 2026: फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह दिन 21 जून को पड़ रहा है। जिसका मतलब कल फादर्स डे मनाया जायेगा। यह खास दिन पिता के सम्मान और उनके योगदान को समर्पित होता है। पिता अपने बच्चों के पालन-पोषण, सुरक्षा, मार्गदर्शन और बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास करते हैं। इसी वजह से बच्चे इस दिन उन्हें विशेष महसूस कराने की कोशिश करते हैं।
ज्योतिष में पिता के गुणों की चर्चा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों के लोगों का स्वभाव अलग-अलग होता है। हालांकि अच्छी परवरिश और जिम्मेदार पिता बनने की क्षमता किसी भी व्यक्ति में हो सकती है, लेकिन कुछ राशियों के पुरुषों में ऐसे स्वाभाविक गुण अधिक देखे जाते हैं, जो उन्हें बच्चों के लिए आदर्श पिता बनाते हैं। इनमें कर्क, वृषभ, सिंह और मकर राशि प्रमुख मानी जाती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, इसलिए इस राशि के लोग भावुक और संवेदनशील स्वभाव के माने जाते हैं। ये अपने बच्चों से गहरा भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं और उनकी जरूरतों को बिना कहे समझने की क्षमता रखते हैं। इसी कारण इन्हें कई बार मदर फिगर की तरह भी देखा जाता है। अच्छे और बुरे दोनों समय में ये अपने बच्चों का साथ निभाते हैं। यदि कभी डांट देते हैं तो बाद में समझाने और रिश्ते को सहज बनाने का प्रयास भी करते हैं। परिवार के साथ समय बिताना और उनकी सुरक्षा करना इनके स्वभाव का हिस्सा होता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के पुरुष अपने बच्चों को सुरक्षित और अच्छा वातावरण देने के लिए जाने जाते हैं। उनका स्वभाव धैर्यवान होता है और वे कठिन परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखते हैं। वे बच्चों पर बिना वजह गुस्सा नहीं करते, बल्कि गलती होने पर उन्हें समझाने का प्रयास करते हैं। यही कारण है कि बच्चे भी उनसे खुलकर जुड़ाव महसूस करते हैं। ये पिता बच्चों की भावनात्मक जरूरतों का ध्यान रखते हैं और हर संभव सहयोग देने की कोशिश करते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के पिता अपने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वे उन्हें यह भरोसा दिलाते हैं कि वे जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। इस राशि के लोग बच्चों के साथ दोस्ताना रिश्ता रखना पसंद करते हैं और उनके साथ समय बिताना उन्हें अच्छा लगता है। इसी वजह से बच्चे भी अपने मन की बातें उनसे आसानी से साझा कर लेते हैं। सिंह राशि के पिता बच्चों को अपनी अलग पहचान बनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। वो जीवन की हर मुसीबत में उनका साथ देते हैं और उनकी इसी आदत की वजह से उनके बच्चों का भविष्य बहुत उज्जवल होता है।
मकर राशि
मकर राशि के पुरुष जिम्मेदार और व्यवहारिक सोच वाले माने जाते हैं। वे बच्चों की जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते और हर परिस्थिति में उचित मार्गदर्शन देने का प्रयास करते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण वे अपने बच्चों को भी मेहनत, समर्पण और आत्मनिर्भरता का महत्व समझाते हैं। कई बार वे सख्त दिखाई दे सकते हैं, लेकिन उनका उद्देश्य बच्चों को जीवन में सफल बनाना होता है। बच्चों के भविष्य को लेकर उनकी चिंता और समर्पण उन्हें एक आदर्श रोल मॉडल बनाता है।
हर राशि का व्यक्ति बन सकता है अच्छा पिता
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कर्क, वृषभ, सिंह और मकर राशि के पुरुषों में अच्छे पिता के कई स्वाभाविक गुण पाए जाते हैं। हालांकि इसका यह अर्थ नहीं है कि अन्य राशियों के लोग अच्छे पिता नहीं बन सकते। पिता का व्यक्तित्व, संस्कार, अनुभव और बच्चों के प्रति समर्पण ही उन्हें वास्तव में श्रेष्ठ अभिभावक बनाता है।
Read More:

