जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर” 100 दिवसीय अभियान के तहत ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जम्मू के मीरान साहिब इलाके में प्रशासन ने एक कुख्यात नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की।
11 अप्रैल से शुरू हुआ है विशेष अभियान
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 11 अप्रैल को “ड्रग-फ्री जम्मू-कश्मीर” अभियान की शुरुआत की थी। इस 100 दिवसीय अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों के नेटवर्क को खत्म करना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है। अभियान के तहत अब तक 800 से ज्यादा FIR दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं प्रशासन ने 33 अवैध संपत्तियों और ढांचों को भी ध्वस्त किया है, जिनका इस्तेमाल नशे के कारोबार में किया जा रहा था।
जम्मू संभाग में लगातार हो रही गिरफ्तारियां
जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान हेरोइन समेत अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के पूरे नेटवर्क को खत्म करने तक यह अभियान जारी रहेगा।
जानीपुर में 12 ग्राम हेरोइन बरामद
जानीपुर इलाके में पुलिस गश्ती दल ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 12 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनंदन शर्मा और रजत कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More
चीन की कोयला खदान बनी पाताल! जहरीली गैस धमाके में 82 लोगों की मौत, कई अब भी जमीन के नीचे फंसे

