HomeBreaking Newsहरिद्वार में गंगा नदी में नॉनवेज फेंकने पर हिंदूवादी संगठनों ने जताई...

हरिद्वार में गंगा नदी में नॉनवेज फेंकने पर हिंदूवादी संगठनों ने जताई नाराजगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गंगा नदी में तौर पर नॉनवेज बिरयानी फेंकने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

18 मई का है मामला 

बता दें कि यह घटना 18 मई की रात दुर्गा चौक इलाके की है। लोगों के मुताबिक दो युवक मोटरसाइकिल पर एक नीले रंग का ड्रम लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ड्रम में बिरयानी भरी हुई थी, जिसे उन्होंने पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों युवक ड्रम छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक पर आए युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर बाइक नंबर ट्रेस करने की कोशिश कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि गंगा नदी में इस तरह की हरकतें धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। उनका कहना है कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं और इस तरह की घटनाएं हरिद्वार का माहौल खराब करने की कोशिश हैं। संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Read More

गुरुग्राम में बत्ती गुल… ट्रांसफार्मर फुंकने से 7 बिजली घर हुए ठप, कई सेक्टरों में ब्लैकआउट, रैपिड मेट्रो पर भी लगा ब्रेक

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments