HomeBreaking Newsलग्जरी जिंदगी छोड़ गौ सेवा में जुटी अंकिता, पति संग आश्रम का...

लग्जरी जिंदगी छोड़ गौ सेवा में जुटी अंकिता, पति संग आश्रम का वीडियो हुआ वायरल

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अंकिता लोखंडे(Ankita) और उनके पति विकी जैन इन दिनों मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर आध्यात्मिक माहौल में समय बिताते नजर आए। दोनों ने बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ़ लिविंग फ़ाउंडेशन के परिसर में पहुंचकर गौ सेवा की और वहां के शांत वातावरण को करीब से महसूस किया। कपल ने अपने इस खास अनुभव की झलक सोशल मीडिया पर साझा की, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

गौशाला में बिताए गए इन पलों ने अंकिता और विक्की को भीतर से काफी सुकून दिया। वीडियो में दोनों गायों को चारा खिलाते, उनके बीच समय बिताते और गौशाला की साफ-सफाई करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने सेवा भाव के साथ कई छोटे-छोटे काम भी किए। एक क्लिप में दोनों गोबर उठाते भी नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। आमतौर पर ग्लैमरस लाइफस्टाइल में नजर आने वाला यह कपल यहां बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिया।

अंकिता ने अनुभव को बताया बेहद खास

अंकिता ने अपने अनुभव को बेहद खास बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह से जानवरों के बीच समय नहीं बिताया था। गौशाला में मौजूद गायों के साथ जुड़ाव महसूस करना उनके लिए यादगार रहा। वहीं विक्की जैन ने भी बताया कि शुरुआत में उन्हें थोड़ा संकोच था लेकिन वहां का शांत माहौल और गायों का अपनापन देखकर उनका डर पूरी तरह खत्म हो गया। उन्होंने कई गायों को प्यार से सहलाया और गले भी लगाया।

विक्की जैन के साथ श्री श्री रविशंकर आश्रम पहुंचीं अंकिता लोखंडे, गायों को  खिलाया हाथ से, उठाया गोबर, फैंस बोले- ये हैं असली स्टार | Ankita Lokhande  ...

कपल ने गौशाला की व्यवस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि वहां हर गाय की देखभाल बहुत व्यवस्थित तरीके से की जाती है। साफ-सफाई से लेकर खानपान तक हर चीज का विशेष ध्यान रखा जाता है। दोनों ने इस पूरे अनुभव के लिए Sri Sri Ravi Shankar का धन्यवाद भी किया।

जानवरों के साथ बिताया समय

गौ सेवा के अलावा अंकिता और विक्की ने वहां मौजूद अन्य जानवरों के साथ भी समय बिताया। अंकिता एक अस्तबल में घोड़े को गाजर खिलाती नजर आईं। इस दौरान उनका चुलबुला और मस्तीभरा अंदाज भी देखने को मिला। जानवरों के साथ उनका सहज जुड़ाव फैंस को काफी पसंद आया।

अपने दौरे के दौरान दोनों ने श्रीश्री यूनिवर्सिटी की प्रदर्शनी भी देखी और वहां चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कपल ने श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। अंकिता ने बताया कि यह उनकी गुरुदेव से पहली मुलाकात थी और यह अनुभव उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा।

यह भी पढ़ें : इंदौर पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अररिया के एक और मजदूर ने तोड़ा दम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments