HomeBreaking NewsNEET परीक्षा रद्द होने से टूटा सपना, लखीमपुर खीरी के छात्र ने...

NEET परीक्षा रद्द होने से टूटा सपना, लखीमपुर खीरी के छात्र ने की आत्महत्या

NEET पेपर लीक(NEET Exam) मामले के चलते परीक्षाएं रद्द होने के समय के बीच लखीमपुर खीरी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक छात्र ने आत्म हत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक उस छात्र का नाम ऋतिक बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि ये छात्र NEET परीक्षा रद्द होने से सदमें में चला गया था, बेहद परेशान था।

यही कारण है कि उसने अचानक ये भयानक कदम उठाया। छात्र के चाचा के मुताबिक ऋतिक ने बहुत मेहनत से तैयारी करके NEET परीक्षा दी थी लेकिन, पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द होने के बाद वह बहुत ज़्यादा परेशान हो गया था। पुलिस ने इस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

NEET परीक्षा रद्द होने से परेशान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगोत्री नगर इलाके में रहने वाले छात्र ऋतिक मिश्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिवार में भारी कोहराम मच गया है। रिश्तेदारों ने बताया कि जब से NEET परीक्षा रद्द होने की खबर आई थी तब से ही ऋतिक बहुत परेशान दिख रहा था गुरुवार को उसने अपने कमरे में फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ के पॉश इलाकों में घर का सपना होगा पूरा, LDA कर इतने में कर रहा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments