HomeBreaking Newsलुधियाना के पॉश इलाके में आधी रात गोलियों की गूंज, मेडिकल कारोबारी...

लुधियाना के पॉश इलाके में आधी रात गोलियों की गूंज, मेडिकल कारोबारी के घर पर 4 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद हुआ हमलावर

Ludhiana Kichlu Nagar Firing: पंजाब के लुधियाना शहर में देर रात पॉश इलाके किचलू नगर के बी-ब्लॉक में अज्ञात हमलावरों ने एक मेडिकल कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह हमला उधम सिंह नगर मार्केट स्थित एंग्लो साइंस मेडिकल कॉर्पोरेशन के मालिक रमित कालरा के घर पर हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक घर के बाहर पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर सीधे घर की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने कुल 4 राउंड फायर किए और फिर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोलियों की आवाज से दहल उठा इलाका

अचानक हुई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा। देर रात का समय होने के कारण सड़क पर मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार गोलियों की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई।

सुबह हाल देख परिवार के उड़े होश

घटना का पता तब चला जब सुबह परिवार के सदस्य घर के बरामदे में पहुंचे। वहां जमीन पर पड़े गोलियों के खोल देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार ने तुरंत CCTV फुटेज चेक की, जिसमें नकाबपोश हमलावर साफ नजर आए। बताया जा रहा है कि 4 गोलियों में से 3 गोलियां घर की दीवारों और डाउन सीलिंग में जाकर लगीं।

सदमे में कारोबारी

पीड़ित कारोबारी रमित कालरा ने बताया कि उन्हें पहले कभी किसी तरह की फिरौती या जान से मारने की धमकी नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश भी नहीं है। ऐसे में अचानक हुए इस हमले से पूरा परिवार सदमे और डर में है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही किचलू नगर थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के इलाकों के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Read More:

पंजाब में BJP दफ्तर पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़, विरोध में लगाए नारे

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments