HomeBreaking Newsबंगाल में BJP के आगमन के बाद सियासी हलचल तेज, 8 मई...

बंगाल में BJP के आगमन के बाद सियासी हलचल तेज, 8 मई को होगी विधायक दल की बैठक, चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन जारी

4 मई को आए नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल(Bengal) की राजनीतिक स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि लंबे समय से सत्ता में रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। परिणाम घोषित होने के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

चुनाव आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसे राज्यपाल को भेज दिया गया है। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है। इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री और बंगाल के पर्यवेक्षक अमित शाह के कोलकाता पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

7 मई को समाप्त हो रहा विधानसभा का कार्यकाल

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह से साफ माना जा रहा है।

इसी बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए धांधली और अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस्तीफा देने से भी इनकार कर दिया है और कहा है कि परिणाम वास्तविक जनमत को नहीं दर्शाते।

कब होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण ?

सूत्रों के अनुसार, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को हो सकता है। यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसी तारीख को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है लेकिन राजनीतिक गतिविधियां इस दिशा में तेजी से बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें : मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी वरदान, 65 साल की बुजुर्ग महिला के घुटनों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments