HomeBreaking Newsप्यार का खूनी अंत! अपने ही परिवार का दुश्मन बन बैठा शख्स,...

प्यार का खूनी अंत! अपने ही परिवार का दुश्मन बन बैठा शख्स, जल्लाद पति ने पत्नी और 4 बच्चों को जहर देकर उतारा मौत के घाट

Gurugram Murder Case: ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद एक बीवी के लिए उसका पति उसका और बच्चों का सबसे बड़ा रक्षक है और शादी भी इसलिए की जाती है ताकि मां-बाप के बाद बेटी का अपना कोई रक्षा करने वाला हो लेकिन, शनिवार देर रात गुरुग्राम के वजीरपुर में एक ऐसा खौफनाक कांड सामने आया जिसने पति के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया और जिसने भी इसके बारे में सुना, उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। एक पिता ने अपने ही बच्चों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया अपनी बीवी की भी उसने जान लेली, पांच बेकसूर लोगों की जान उनके ही पिता-पति ने लेली।

कैसे एक पिता बन गया हैवान?

शनिवार देर रात गुरुग्राम के वजीरपुर में पुलिस ने एक घर में गई, वहां का मंजर देखते ही पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो कमरे के अंदर चार बेकसूर बच्चों और उनकी मरी हुई मां की डेथ बॉडी पड़ी थे। ये बच्चे जिन्होंने अभी ठीक से दुनिया को देखना-समझना भी शुरू नहीं किया था अपने ही पिता की नफरत का शिकार बन गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाँचों शवों को कब्जे में लिया है, शवों के पास एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी नाजिम ने दिल्ली की रहने वाली नजमा से प्रेम विवाह किया था।

ACP ने दी घटना की जानकारी

गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके में हुए दर्दनाक हत्याकांड की जांच कर रहे ACP नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी पति ने पहले अपनी पत्नी और चार नाबालिग बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतारा। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, जो घर से हमेशा हंसी-खुशी की आवाज़े आती होंगी वो अब पूरी तरह सन्नाटे और मातम में डूबा है। यह घटना पुरे इलाके में सदमे की वजह बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात को अकेले पति ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही है।

मोबाइल फोन से मिल सकते हैं सबूत

इस घटना में नजमा (35), इकरा (14), सिफा (12), खतिना (10) और आयन (8) की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने मौके से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे मामले में अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह घटना कई गंभीर सवाल छोड़ गई है कि आखिर किन परिस्थितियों में एक पिता इतना क्रूर कदम उठा सकता है।

Read More:

बंगाल की फालटा विधानसभा सीट के सभी 285 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने क्यों लिया ये फैसला?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments