HomeBreaking Newsगर्मी से तप रहा दिल्ली-NCR... 40°C के पार पहुंचा पारा, हीटवेव का...

गर्मी से तप रहा दिल्ली-NCR… 40°C के पार पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी, IMD ने बताया मौसम का हाल

Delhi Weather: दिल्ली में अप्रैल के महीने से ही भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। शुक्रवार को इस सीजन की पहली हीटवेव दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

IMD का येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

कहां कितनी दर्ज हुई गर्मी

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि यहां आधिकारिक तौर पर हीटवेव दर्ज नहीं हुई।

लोदी रोड और रिज में गंभीर हालात

लोदी रोड और रिज मौसम केंद्रों पर तापमान ने हीटवेव की सीमा पार कर ली। लोदी रोड में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक) और रिज में 43.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।

कब दिया जाता है हीटवेव का अलर्ट?

IMD के अनुसार, जब किसी स्थान का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो और सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री अधिक हो, तो उसे हीटवेव की श्रेणी में रखा जाता है। इसी आधार पर शहर के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।

हवा से भी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। हालांकि ये हवाएं गर्मी से राहत देने में ज्यादा कारगर नहीं होंगी।

सोमवार से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से दिल्ली के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आसमान में बादल छाने लगेंगे और मंगलवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के अनुसार, यह इस सीजन की पहली हीटवेव है और इसके हालात रविवार तक बने रह सकते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है।

Read More:

कश्मीर के यात्रियों को PM मोदी की खास सौगात, श्रीनगर से वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को जम्मू तवी तक बढ़ाया जाएगा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments