HomeBreaking Newsजापान में 7.4 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट...

जापान में 7.4 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी

Japan Tsunami Alerts: जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकल आए।

सुनामी का अलर्ट जारी

राष्ट्रीय प्रसारक NHK के मुताबिक, भूकंप के तुरंत बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि समुद्र में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे तटीय क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है।

किन इलाकों में ज्यादा खतरा

प्रशासन ने इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के कुछ हिस्सों को विशेष रूप से संवेदनशील बताया है। यहां रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंची जगहों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार और एजेंसियां अलर्ट हुईं

भूकंप के बाद सरकार और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत और बचाव दल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

बार-बार आ सकती हैं लहरें

जारी चेतावनी में कहा गया है कि सुनामी की लहरें तट पर पहुंचना शुरू हो चुकी हैं और ये एक बार नहीं बल्कि कई बार आ सकती हैं। ऐसे में लोगों को बिना समय गंवाए सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सख्त सलाह दी गई है।

समुद्र और नदियों से दूर रहने की अपील

अधिकारियों ने चेताया है कि लहरें तय समय से पहले या बाद में भी आ सकती हैं और उनकी ऊंचाई अनुमान से ज्यादा हो सकती है। खासकर समुद्र तट और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को वहां से दूर रहने को कहा गया है, क्योंकि पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

Read More:

अब कानों पर नहीं पड़ेगा हॉर्न का शोर ! नोएडा की सड़कों पर IIT से परीक्षण के बाद साउंड बैरियर लगाने का लिया गया फैसला…

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments