HomeBreaking Newsजम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरी यात्रियों...

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोगों की मौत की आशंका

जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) से सोमवार की सुबह एक भयानक हादसे की खबर सामने आई। रामगर-उधमपुर हाईवे(Udhampur Highway) के पास स्थित कानोटे गांव में यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से नीचे जा गिरि। ये हादसा इतना खतरनाक था कि किसी की भी रुह कांप जाए। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। इस घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसी के साथ दुर्घटनाग्रस्त लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने जिला कलेक्टर से की बात

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने DC मिंगा शेरपा से बात की है। मुझे रामनगर-उधमपुर हाईवे पर हुए हादसे की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

शुरु हुआ बचाव अभियान

इस घटना के सामने आने के बाद वहां पर बचाव अभियान जारी है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिसको लेकर अभी तक कोई ताजा आंकड़ा साझा नहीं किया गया है। इसी के साथ इस घटना की चपेट में आने से कई लोगों की जान जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस पलटने से भीषण हादसा, लगभग 15 लोगों की मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments