HomeBreaking Newsगुरुग्राम से दिल्ली तक चल रहा था अवैध विदेशी शराब का खेल,...

गुरुग्राम से दिल्ली तक चल रहा था अवैध विदेशी शराब का खेल, क्राइम ब्रांच ने दबोचा सप्लायर, लग्जरी कार भी जब्त

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम से दिल्ली तक चल रहे अवैध विदेशी शराब सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 कार्टन महंगी विदेशी शराब और एक MG Hector कार बरामद की है, जिसका इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया जा रहा था। इस मामले में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पंजाबी बाग में बिछाया जाल

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गुरुग्राम से सस्ती शराब लाकर दिल्ली में अवैध तरीके से बेच रहा है और इससे भारी मुनाफा कमा रहा है। इस इनपुट के आधार पर क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल ने 19 मार्च को पश्चिमी दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग इलाके में रोड नंबर 40 के पास जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध अपनी कार के पास पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

महंगी विदेशी शराब बरामद

तलाशी के दौरान कार से 12 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। इनमें ग्लेनफिडिक सिंगल माल्ट, चिवास रीगल और मंकी शोल्डर जैसी प्रीमियम व्हिस्की शामिल हैं। आरोपी इन ब्रांड्स की शराब को गुरुग्राम से खरीदकर दिल्ली में अवैध रूप से सप्लाई करने की तैयारी में था।

लाइसेंस नहीं दिखा पाया आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के परिवहन या बिक्री के लिए कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया।

पहले भी दर्ज है मामला

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय नमन कोहली के रूप में हुई है, जो वेस्ट पंजाबी बाग का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले भी गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध शराब तस्करी रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Read More:

तेल के बाद अब ‘बिजली युद्ध’ का खतरा, ईरान की खाड़ी देशों को खुली चेतावनी, अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो होंगे हमले

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments