दिल्लीवासियों के लिए इस साल होली का त्योहार खास होने जा रहा है। दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि होली के अवसर पर राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा।इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में की जा रही है। सरकार लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सिलेंडर की राशि सीधे भेजेगी।
कब मिलेगा योजना का लाभ?
देशभर में इस वर्ष होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। इससे पहले ही पात्र लाभार्थियों के खातों में सिलेंडर की निर्धारित राशि भेज दी जाएगी। वहीं दिवाली के अवसर पर भी राशन कार्ड धारकों को इसी प्रकार मुफ्त सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा, जो नवंबर 2026 के आसपास वितरित किया जाएगा।
सोशल मीडिया के जरिए दी गई जानकारी
इस योजना की जानकारी 5 फरवरी को दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की थी। पोस्ट में बताया गया कि सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए निर्णय लिया है कि अब हर वर्ष होली और दिवाली पर सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
किनको मिलेगा योजना का फायदा?
-
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:
-
लाभार्थी के पास दिल्ली सरकार द्वारा जारी वैध राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
-
बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और DBT से लिंक होना जरूरी है।
-
आवेदक राशन कार्ड प्रणाली में विधिवत पंजीकृत होना चाहिए।


